कर्नाटक हिजाब विवाद में कूदा अलकायदा! अल-जवाहिरी ने मुस्कान की तारीफ में पढ़ी कविता

By अंकित सिंह | Apr 06, 2022

हाल में ही कर्नाटक में हिजाब का मुद्दा काफी गर्म हुआ था। हिजाब को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन भी हुए थे। इन सबके बीच हिजाब को वैश्विक मुद्दा बनाने की कोशिश शुरू हो गई है। इस विवाद में वैश्विक आतंकवादी समूह अलकायदा की भी एंट्री हो गई है। अलकायदा के नेता अयमान अल-जवाहिरी ने भारतीय मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की है। जवाहिरी ने साफ तौर पर कहा कि भारतीय मुस्लिमों को हिजाब पहनने के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठानी होगी। इसके साथ ही अपनी वीडियो में जवाहिरी ने मुस्कान खान के भी तारीफ की है। आपको बता दें कि यह वही मुस्कान खान है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मुस्कान ने ही जय श्री राम का नारा लगाने वाली भीड़ के सामने अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाया था।

इसे भी पढ़ें: थमने का नाम नहीं ले रहा है हलाल मीट संग्राम, क्या नए आदेश ने बढ़ाया विवाद? भाजपा-कांग्रेस भी आमने-सामने

आपको बता दें कि जवाहिरी ने आतंकी ओसामा बिन लादेन की जगह अलकायदा का नेतृत्व संभाला। यह वीडियो 9 मिनट का है। मुस्कान खान की तारीफ करते हुए उसने कहा है कि पश्चिम की धुन में अंधे लोगों को नैतिक सबक सिखाने के लिए अल्लाह तुम्हें पुरस्कृत करें। इसके साथ उसने भारत सरकार पर भी निशाना साधा। उसने कहा है कि भारत के लोगों को मूर्तिपूजक हिंदू लोकतंत्र से धोखा खाने से बचने की जरूरत है। आपको बता दें कि जनवरी में ही हिजाब विवाद शुरू हुआ था। मामला हाईकोर्ट पहुंचा। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने साफ तौर पर कह दिया कि हिजाब इस्लाम धर्म का अभिन्न अंग नहीं है। इसलिए स्कूलों के अंदर यूनिफार्म का हिस्सा बनने का आदेश नहीं दिया जा सकता। 

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट