शराबियों ने ट्रेन में जमाई महफिल और करने लगे हुड़दंग, ओम बिड़ला ने परेशान होकर बुलाई पुलिस

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2019

नई दिल्ली से इंदौर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में शराबियों के हुड़दंग की चपेट में लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला भी आ गए। इंदौर इंटरसियी एक्सप्रेस के एसी कोच में शराब की महफिल और हंगामा की वजह से ओम बिड़ला ने परेशान होकर पुलिस बुला ली। बता दें कि लोकसभा स्पीकर एसी फर्स्ट एसी में सफर कर रहे थे।  कुछ अन्य युवक भी सफर कर रहे थे।

जैसे ही ट्रेन नई दिल्ली से रवाना हुई इन सभी युवकों ने शराब पीना शुरू कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इतना ही नहीं शराब पी रहे युवकों को रोकने जब स्पीकर ओम बिरला के पीए राघवेंद्र पहुंचे तो हुड़दंगी युवक उनसे भी उलझ पड़े। जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ने पुलिस बुला ली। आरपीएफ ने पांच युवकों को ट्रेन में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पांचों युवक दिल्ली और गुरुग्राम के रहने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police