तो एलेक्सा अब बात करेगा जेंट्स की आवाज में, आया नया फीचर!

By विंध्यवासिनी सिंह | Mar 15, 2023

आधुनिक युग में तमाम ऐसे अविष्कार हुए जिसने लोगों के जीवन में काफी बदलाव लाया। ऐसे ही आविष्कारों में अमेजन की एलेक्सा भी शामिल की जा सकती है। जैसा कि हम सबको पता है कि एलेक्सा आपके तमाम कार्यों को किसी असिस्टेंट की भांति ही पूरा करा देती है। वैसे तो यह एक वर्चुअल असिस्टेंट है लेकिन लोग इस पर किसी असिस्टेंट की तरह ही भरोसा करते हैं।

एलेक्सा के प्रभाव को बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत में लाखों कस्टमर्स ने ऐसे डिवाइसेज खरीदे और उसका उपयोग किया है। मतलब चाहे कोई गाना सुनना हो, कोई समाचार सूचना हो, अलार्म लगाना हो या बिल पे करना हो बहुत सारी चीजें एलेक्सा के माध्यम से लोग करने लगे हैं। 

इसे भी पढ़ें: घर पर लें सिनेमा हॉल का मजा, एलजी ने पेश किया साउंड बार का नया रेंज

यहां तक कि अमेजन के शॉपिंग ऐप में भी एलेक्सा इन बिल्ड होने के बाद इसके मंथली एक्टिव यूजर्स 55 परसेंट से अधिक बढ़ गए हैं,जाहिर तौर पर यह एक बड़ा नंबर है। 

अगर आप फीमेल आवाज को मेल में बदलना चाहते हैं तो इसे करने के लिए, इसी को डिवाइस पर एलेक्सा चेंज योर वॉइस कह कर इसकी आवाज बदल सकते हैं। इसके अलावा एलेक्सा ऐप में पर्सनल डिवाइस सेटिंग में जाकर एलेक्सा सिलेक्ट करके भी यह काम कर सकते हैं। 

अभी खास बात है कि बोट, Philips syska आदि बिल्ट इन डिवाइसेज पर तमाम ऑफ भी मिल रहे हैं, तो देर किस बात की अगर आप भी एलेक्सा के माध्यम से अपने जीवन को आसान बना रहे हैं, तो इस फीचर का आनंद उठाईये।  

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप

Indonesia Boat Tragedy: जावा सागर में डूबी नौका से 11 और शव मिले, मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंचा