अलेक्सांद्र जेवरेव ने कोलोन टेनिस चैंपियनशिप का 13वां खिताब किया अपने नाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020

कोलोन (जर्मनी)। अलेक्सांद्र जेवरेव ने कोलोन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में डिएगो श्वार्टजमैन को 6-2, 6-1 से हराकर अपना लगातार दूसरा एटीपी टूर खिताब जीता। जेवरेव ने नौ ऐस जमाये और एक ब्रेक प्वाइंट बचाया। उन्होंने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले श्वार्टजमैन की पांच बार सर्विस तोड़ी। पहला सेट 38 मिनट जबकि दूसरा सेट केवल 33 मिनट तक चला। यह जेवरेव का कुल मिलाकर 13वां खिताब है। उन्होंने पिछले सप्ताह एटीपी इंडोर खिताब जीता था।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद