इस दिन शादी के बंधन में बंधकर सात जन्मों के लिए एक हो जाएंगे अली फजल और रिचा चड्ढा

By रेनू तिवारी | Feb 26, 2020

बॉलीवुड में काफी दिनों से कुछ कपल्स की शादी की चर्चा हो रही है। जिनमें से रनबीर कपूर-आलिया भट्ट, मलाइक-अर्जुन, वरुण धवन- नताशा, सहित अली फजल और रिचा चड्ढा भी शामिल हैं। इस सबकी शादी का तो पता नहीं लेकिन अली फजल और रिचा चड्ढा की शादी की अपडेट मिली है। दोनों काफी समय से लव रिलेशनशिप में है और दोनों ने प्लान किया है कि वह अब अपने रिश्ते को नये मुकाम पर लेकर जाएंगे। मिस्टर खबरी की मानें तो दोनों अप्रैल 2020 में शादी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। पहले खबरें सामने आयी थी कि दोनों की शादी 15 अप्रैल को होगी लेकिन ताजा खबरों की मानें तो अप्रैल के आखिरी हफ्ते में शादी होगी।

अली फजल और रिचा चड्ढा लंबे समय से साथ है। इन दोनों ने अपने रिश्ते को किसी से कभी नहीं छुपाया। अवॉर्ड फंक्शन हो या कोई इवेंट दोनों हमेशा साथ नजर आते थे। दोनों एक-दूसरे के लिए सीरियस है यह सबको पता था लेकिन इनके फैंस इन दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। शादी की डेट के अलावा ये भी जानकारी मिली है कि दोनों की शादी दिल्ली में होगी और रिसेप्शन पार्टी मुंबई में करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के किराएदार बने आयुष्मान खुराना, देखें तस्वीरे

आपको बता दें कि अली फज़ल जल्द ही आपको मिर्जापुर में दमदार अवतार में नजर आने वाले है। वहीं रिचा चड्ढा आपको कई वेब सीरीज सहित फिल्म शकीला और भोली पंजाबन में नजर आने वाली है। 

प्रमुख खबरें

भेदभाव के आधार पर कोई कानून पास नहीं किया जाना चाहिए..., मनरेगा के नाम बदलने पर लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी

Border 2 Teaser OUT | सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ का वॉर ड्रामा, आपके अंदर जगाएगा देशभक्ति

Filmfare OTT Awards 2025 | ब्लैक वारंट का दबदबा, सान्या मल्होत्रा ​​ने मिसेज के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता | Full Winners List

गाड़ी में बिठाया और ले पहुंचे म्यूज़ियम, PM मोदी के लिए ड्राइवर बने क्राउन प्रिंस