मक्का उमराह करने के बाद अली गोनी ने रमज़ान में मुंडवाया सिर, फैंस देखकर हुए हैरान

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 08, 2025

 खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस शो का हिस्सा रहे अली गोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। अली गोली ने अपने फैंस को बताया कि रमज़ान के महीने में उमरा करने के लिए मक्का पहुंचे। रमज़ान के मौके पर उमरा के लिए अली गोनी ने अपना सिर पूरी तरह मुंडवाया है। अली गोनी ने शुक्रवार को मक्का से अपने मुंडा सिर की एक तस्वीर शेयर करके प्रशंसकों को चौंका दिया, जहां उन्होंने रमजान 2025 के दौरान उमराह किया। यह एक व्यक्तिगत मील का पत्थर था, क्योंकि यह पहली बार था जब उन्होंने अपना सिर मुंडवाया था, जिससे उनकी यात्रा में एक गहरा आध्यात्मिक महत्व जुड़ गया। अली गोनी का बाल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं, गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन ने भी अली गोनी की तस्वीर पर प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस को भी अली का नया लुक पसंद आ रहा है।

अली गोली ने शेयर की मक्का की तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर अली ने मक्का की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में तो अली गोनी के सिर पर बाल नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अली गोनी गंजे नजर आ रहे हैं। फोटो में अली गोनी हाथ से विकटरी का साइन बनाते दिखाई नजर आ रहे हैं। एक्टर ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है।

फैंस को पसंद आया अली गोनी का लुक

अली गोनी के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। टीवी प्रोड्यूसर संदीप सिकंद ने अली गोनी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- आप इस लुक को बहुत बहुत अच्छे से कैरी कर रहे हैं। अब मैं आपका और बड़ा फैन हो गया हूं। उनके बहुत से फैंस को भी अली गोनी का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं, अली गोनी का गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन ने भी इस लुक को पसंद किया है। कमेंट में जैस्मिन ने दो हार्ट वाले इमोजी बनाए हैं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड: Pushkar Singh Dhami की बैणी-भुली योजना पर Congress ने उठाए सवाल

Cyclone Akwan के खतरे से Odisha में 50 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

जेल से रामपुर पहुंचे Azam Khan बोले- यूपी का अगला विधानसभा चुनाव बदलाव नहीं इंकलाब होगा

Pantnagar Airport के विस्तार को मिली पर्यावरणीय मंजूरी, 3000 मीटर लंबा होगा रनवे