Cyclone Akwan के खतरे से Odisha में 50 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 19, 2026

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कहा कि राज्य में भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के मद्देनजर अब तक करीब 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। यह चक्रवात आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच दस्तक दे सकता है। माझी ने राज्य सरकार की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गंजाम जिले से सबसे अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा और यह प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य शून्य जनहानि सुनिश्चित करना है और मैदानी तथा पहाड़ी, दोनों इलाकों में बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंजाम, गजपति, कंधमाल, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरि जिलों के कई गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। माझी ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 11 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में मलकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, कालाहांडी, गजपति, गंजाम, कंधमाल, बौध, पुरी, नयागढ़ और खुर्दा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा के तटीय इलाकों में हवा की औसत गति करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

जेल से रामपुर पहुंचे Azam Khan बोले- यूपी का अगला विधानसभा चुनाव बदलाव नहीं इंकलाब होगा

Pantnagar Airport के विस्तार को मिली पर्यावरणीय मंजूरी, 3000 मीटर लंबा होगा रनवे

Vadodara में Yusuf Pathan को जमीन आवंटन के प्रस्ताव को VMC से मिली मंजूरी

MP Cabinet का बड़ा फैसला, दो से अधिक बच्चों वाले भी होंगे सरकारी नौकरी के पात्र