खत्म हुआ इंतज़ार! इस दिन सात फेरे लेंगे रणबीर और आलिया, बैचलर पार्टी में शामिल होंगे ये सेलेब्स

By प्रिया मिश्रा | Apr 05, 2022

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों एक्टर्स की शादी का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। इन दिनों आलिया और रणबीर की शादी की चर्चा बी-टाउन में जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इसी महीने 17 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। खबरों की मानें तो दोनों की शादी मुंबई के चेंबूर में आरके स्टूडियो में होगी, जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल होंगे। वहीं, इन सबके बीच कपल की शादी का एक और अपडेट सामने आया है। जी हाँ, रणबीर की बैचलर पार्टी गेस्ट लिस्ट का खुलासा हो गया है।

इसे भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा ने फोटोशूट में दिखाया गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, डीप नेकलाइन ड्रेस में तोड़ी बोल्डनेस की हदें

इस बीच, ईटाइम्स ने दावा किया है कि रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को रणबीर के पुश्तैनी घर आरके होम में शादी के बंधन में बंधेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में सिर्फ करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त ही शामिल होंगे। हाल ही में एक खबर आई है कि आलिया के नाना एन राजदान उन्हें रणबीर से शादी करते देखना चाहते थे। इस वजह से दोनों ने 17 अप्रैल को एक अतरंगी समारोह में शादी करने का फैसला किया है। 

इसे भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने क्यों छुपाई पति विक्की जैन से प्रेगनेंट होने की बात? कंगना रनौत के शो में किया खुलासा

हालाँकि, अभी कुछ दिन पहले ही रणबीर के चाचा रणधीर कपूर ने उन खबरों का खंडन किया था जिनमें दावा किया गया था कि कपल की शादी आरके हाउस में होगी। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था, "मैं अभी मुंबई में नहीं हूं, और मैंने शादी के बारे में कुछ भी नहीं सुना है। अगर हमारे घर पर इतनी बड़ी शादी हो रही होती, तो कोई मुझे फोन करता और मुझे सूचित करता।"

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार