New Year 2025 पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने Raha के साथ की पार्टी, परिवार भी रहा मौजूद

By एकता | Jan 01, 2025

बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा के साथ नए साल का शानदार स्वागत किया। आलिया और रणबीर की नए साल की पार्टी में उनके परिवार के सदस्य सोनी राजदान, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, भरत साहनी और समारा साहनी मौजूद थे। इस दौरान की तस्वीरें सबने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: राजनेताओं से लेकर विदेशी क्रिकेटरों की पहली पसंद रही हैं सोनाली बेंद्रे, मना रहीं अपना 50वां जन्मदिन

लुक्स की बात करें तो रणबीर काले रंग के स्वेटशर्ट और ट्राउजर ऑउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। राहा लाल और सफेद रंग की फ्रॉक में हमेशा की तरफ क्यूट लग रही है। आलिया ने अपने पति के साथ ट्विनिंग करने के लिए काले रंग की ड्रेस पहनी हुई है। नीतू कपूर घुटने तक की स्लिट वाली काले रंग की ड्रेस में दिखीं और रिद्धिमा ने सफेद टॉप और काले रंग का ट्राउजर पहना हुआ है।

भरत ने काली शर्ट और ऑलिव ग्रीन पैंट चुना। समारा टी-शर्ट और डेनिम में नज़र आईं। नीतू ने अपने बच्चों के साथ क्लिक की गयी इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी 2025 (दो दिल और चेरी ब्लॉसम इमोजी)।'

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra