आलिया भट्ट और वरुण धवन फिर साथ आएंगे नजर, इस फिल्म सें करेंगे धमाल

By रेनू तिवारी | Mar 10, 2021

आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया को आज (10 मार्च) चार साल पूरे हो गए। आलिया भट्ट और वरुण धवन के करियर के लिए मील का पत्थर बनीं  फिल्म के चार साल पूरे होने का जश्न मनाया। बद्रीनाथ की दुल्हनिया हम्टी शर्मा की दुल्हनियां की अगली कड़ी थी। ये दोनों फिल्में बॉलावुड लवर्स को काफी पसंद आयी थी। ताजा जानकारी के अनुसार अब फिल्म की तीसरी कड़ी बनाने की योजना बन रही हैं। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी ये अपने फैंस को ये हिंट दिया है कि फिल्म बनाने की चर्चा हो रही हैं। जल्द ही इसके बारे में अपडेट किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में स्टाइलिश दिखने में मदद करेंगी शिल्पा शेट्टी, इन ड्रेस से ले आइडिया 

बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शशांक खेतान द्वारा निर्देशित की गई थी और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने इसका निर्माण किया था। आलिया भट्ट और वरुण धवन ने मुख्य भूमिकाओं में अभिनय किया। बद्रीनाथ की दुल्हनिया हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया की स्पिन-ऑफ थी, जो 2014 में रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। पहले भाग को भी शशांक खेतान ने निर्देशित किया था और आलिया और वरुण ने मुख्य भूमिकाओं में अभिनय किया था।

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का