YRF के Spy Universe में Alia Bhatt की एंट्री, बड़ी बजट फिल्म में निभाएगी स्पेशल एजेंट की भूमिका

By एकता | Jul 14, 2023

बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री जल्द ही यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाली है। इतना ही नहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक आलिया फिल्म में लीड रोल निभाएगी। बता दें, आदित्य चोपड़ा अपने स्पाई यूनिवर्स का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। ये विस्तार एक बड़ी बजट एक्शन से भरपूर फिल्म के साथ होने वाला है, जिसमें आलिया मुख्य भूमिका में होगी। इसी के साथ अभिनेत्री यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की मुख्य भूमिका में पहली महिला जासूस बनेगी।

इसे भी पढ़ें: Chandu Champion की शूटिंग शुरू, Kartik Aaryan ने Kabir Khan के साथ शेयर की तस्वीर

यशराज फिल्म्स ने साल 2012 में फिल्म 'एक था टाइगर' से अपने स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत की थी। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। दोनों की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसी के साथ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स को बॉलीवुड के एक खास जगह मिल गयी। इसके बाद टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान के साथ यशराज का स्पाई यूनिवर्स आगे बढ़ा और बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों का डंका बजाया। पठान की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अब यशराज फिल्म के मालिक आदित्य चोपड़ा स्पाई यूनिवर्स को और बड़ा करने की तैयारी में जुट गए हैं। वो आलिया भट्ट के साथ एक बड़ी बजट एक्शन फिल्म बनाने वाले हैं, जो अगले साल फ्लोर पर जायेगी।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub