रणबीर कपूर की दुल्हन बनने के लिए तैयार है आलिया भट्ट! ब्राइडल लुक में तस्वीर आयी सामने

By रेनू तिवारी | Feb 11, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी इसी साल 2020 में होने वाली थी लेकिन रणबीर के पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद दोनों की शादी अनिश्चित काल के लिए टाल दी गयी। कैंसल हुई शादी को लेकर अनुमान था कि शादी 2021 में हो सकती हैं लेकिन दोनों के परिवार की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ें: नीना गुप्ता की 'द लास्ट कलर' दिखाती है आदमी के बिना कितनी बेबस होती है औरत की जिंदगी! 

मेहंदी कलाकार वीना नागदा, जिन्होंने हाल ही में वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए भाग लिया था, ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। इसमें आलिया को भारी लहंगा पहने, हाथों में मेहंदी लगाए, वीना के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय