Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोल

By एकता | Jun 16, 2026

डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म कल्कि साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही है, जिसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स ने धमाल मचाया था। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड क्वीन आलिया भट्ट अब इस बड़े साइंस-फिक्शन यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं।

दीपिका की जगह साई पल्लवी की एंट्री, तो आलिया का क्या है रोल?

शुरुआत में ऐसी अफवाहें थीं कि दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने के बाद आलिया भट्ट उनके किरदार सुमति (भगवान कल्कि की मां) का रोल निभाएंगी। लेकिन ताजा अपडेट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। चर्चा है कि दीपिका के हटने के बाद सुमति का रोल निभाने की रेस में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सबसे आगे चल रही हैं। वहीं, आलिया भट्ट को इस फिल्म में रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं, बल्कि एक बिल्कुल नए और बेहद दमदार कैरेक्टर के लिए कास्ट किया गया है, जो कहानी में एक नया ट्विस्ट लेकर आएगा।

इसे भी पढ़ें: गोविंदा के बालों का खुला राज! पत्नी Sunita Ahuja बोलीं- हां, Hair Patch लगाते हैं, इसमें बुरा क्या?

कब रिलीज होगी कल्कि 2?

कल्कि 2 के अगले फेज की शूटिंग को लेकर टीम काफी एक्टिव नजर आ रही है। खबरों की मानें तो फिल्म का बाकी शेड्यूल अगले साल अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। मेकर्स इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन और हैवी वीएफएक्स पर काफी समय लगाने वाले हैं, ताकि दर्शकों को एक शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिल सके। फिलहाल फिल्म को दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है, हालांकि अभी फाइनल रिलीज डेट का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें: मेरे प्रिय कॉकरोचों, पलट मत जाना... Abhijeet Dipke के बेहोश होने पर Shekhar Suman ने ली चुटकी

आलिया की अल्फा भी है तैयार

कल्कि 2 के बज के बीच आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म अल्फा को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस पहली फीमेल लीड फिल्म में आलिया के साथ शर्वरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म इसी साल 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रमुख खबरें

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती