Tumbbad 2 Set Viral Photos: Alia Bhatt और Nawazuddin Siddiqui की एंट्री से बदलेगा फिल्म का रोमांच

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 23, 2026

हालिए में बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस आलिया भट्ट को  'तुम्बाड 2' के सेट पर देखा गया है। दरअसल, आलिया भट्ट जुलाई से ही इस लोक-कथा पर आधारित हॉरर फ्रेंचाइजी से आधिकारिक तौर पर जुड़ी हैं। एक्ट्रेस ने सेट पर नजर आने से फैंस के बीच इस मोस्ट अवेटेड सीक्वल को लेकर उत्साह और भी अधिक बढ़ गया है। 

इन दिनों सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ओवरसाइज्ड स्ट्रिप्स शर्ट के साथ कैजुअल लुक में नजर आ रही है। अभिनेत्री ने टीम के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई। वायरल पोस्ट के मुताबिक, आलिया तल रहे शेड्यूल के लिए सेट पर पहुंची, जिसमें कथित रुप से एक नदी और एक पुराने किले के आस-पास फिल्माए सीन्स नजर आ रहे थे। 

आलिया भट्ट के आने से क्या बदलेगा?

आलिया भट्ट की यह पहली हॉरर जॉनर फिल्म हो सकती है।  एक्ट्रेस शोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सात स्क्रीन शेयर करेंगी। आलिया के शामिल होने से कहानी में एक नया आयाम जुड़ेगा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भी सीक्वल की कास्ट का मुख्य हिस्सा होने की पुष्टि की जा रही है।  मेकर्स ने फिल्म के दोनों किरदारों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है सिद्दीकी का रोल मुख्य होगा। 

आलिया को लेकर क्या बोले मेकर्स?

मेकर्स द्वारा आलिया भट्ट के कास्ट में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि के बाद , शूटिंग शुरु हो रही है। शाह ने सोशल मीडिया पर पर एक्ट्रेस का वेलकम किया है और लिखा-'तुंबाड की दुनिया बढ़ रही है, एक नया चैप्टर आकार ले रहा है। हम 'तुम्बाड 2' की कास्ट में आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं।'

कब रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स के मुताबिक, शुरुआती शूटिंग के लिए मुंबई में करीब 7-8 एकड़ में फैला एक बड़ा सेट बनाया गया था, जिसे एक पूरे शहर जैसा रूप दिया गया। फिल्म के मेकर्स ने इसके लिए 3 दिसंबर, 2027 की थिएटर रिलीज डेट का ऐलान किया है।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump