NHRC ने पंजाब के DGP और सरकार को भेजा नोटिस, गुरदासपुर में निशान साहिब की बेअदबी का मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक गांव में निशान साहिब की कथित बेअदबी से जुड़ी शिकायत पर राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया है। मामले की 27 नवंबर की कार्यवाही के अनुसार, आयोग ने संबंधित अधिकारियों को आरोपों की जांच करने और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। निशान साहिब सिख धर्म का पवित्र ध्वज है।

यह तिकोने आकार का होता है और गुरुद्वारों के ऊपर फहराया जाता है। सिख पहचान और सेवा के प्रतीक इस ध्वज को धार्मिक जुलूसों में भी ले जाया जाता है। शिकायत के अनुसार, एक स्थानीय किसान ने गुरुद्वारे में लंगर हॉल बनाने के लिए अपनी निजी जमीन के 10 मरले दान किए थे।

वहां सिख संगत ने सिख परंपराओं के अनुसार निशान साहिब स्थापित किया था। हालांकि, शिकायत का हवाला देते हुए कार्यवाही में कहा गया कि ‘‘कुछ शरारती तत्वों’’ ने निशान साहिब की कथित तौर पर बेअदबी की जिससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची। कथित घटना गुरदासपुर के डल्लामोर कादियां गांव में हुई।

प्रमुख खबरें

Dhruv Jurel के नाबाद अर्धशतक से फॉलोऑन टला, लंच तक भारत 206/8

Khyber Pakhtunkhwa में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, IMP के 3 आतंकी ढेर

उत्तराखंड High Court का आदेश, उत्तरकाशी के सोमेश्वर महादेव मंदिर का दो साल में हो पुनर्निर्माण

Women Reservation Bill पर Naveen Patnaik करेंगे आखिरी फैसला, BJD करेगी अध्ययन