आलिया भट्ट ने मेहँदी के लिए पहना था डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा, 180 टेक्सटाइल पैच और 3 हजार घंटे में हुआ था तैयार

By प्रिया मिश्रा | Apr 18, 2022

इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। दोनों स्टार्स ने 14 अप्रैल को एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद से इंटरनेट पर दोनों की शादी और वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पहले आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी मेहँदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उन्होंने अपनी शादी के लिए डिज़ाइनर सब्यसाची की आइवरी और गोल्डन ऑर्गेंज़ा साड़ी पहनी थी। वहीं, मेहँदी के लिए उन्होंने डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का फ्यूशिया गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। आलिया का यह लीक नेटिज़ेंस को बेहद पसंद आ रहा है। हर कोई आलिया के इस लुक की तारीफ करते  नहीं तक रहा है। 

इसे भी पढ़ें: ग्रीन लहंगे में मौनी रॉय ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, डीप नेक ब्लॉउज पर अटक गई सबकी निगाहें

डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पेज से आलिया की मेहँदी सेरेमनी की शानदार तस्वीर शेयर की हैं और इसकी डीटेल्स सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि  आलिया के इस लहंगे में 180 पैचेस लगे हुए थे और इसे तैयार करने में 3000 घंटों का हैंडवर्क किया गया है। सबसे खास बात यह है कि आलिया के इस लहंगे में असली सोने और चांदी की नक्काशी की गई है। इसके अलावा, अपने नोट में डिजाइनर ने बताया कि आलिया के लहंगे पर खासतौर पर कश्मीरी और चिकनकारी धागे का काम किया हुआ था।  

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के गाने पर जमकर थिरके लवबर्ड्स रणबीर और आलिया, बाहों में बाहें डालकर किया डाँस, देखें वायरल वीडियो

तस्वीरें शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा, "ट्रेसेबिलिटी और भरोसे का खजाना। बहुत खूबसूरत #ManishMalhotraBride @aliaabhatt ने अपने मेहंदी पहनावे को एक स्थायी दृष्टिकोण के साथ निजीकृत करने के लिए चुना, जहां लगभग 180 कपड़ा पैच उसके महत्वपूर्ण अवसर को चिह्नित करने के लिए एक साथ आते हैं, जो वास्तव में सबसे खास है। कस्टम स्पर्श के बारे में याद दिलाता है उसकी यात्रा और उसकी यादों के प्रतीकात्मक तत्वों को दर्शाती है।"

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal