अब मेरा एक परिवार है.... Bollywood में एक दशक बिताने के बाद इन चीजों में संतुलन बिठाना चाहती है Alia Bhatt

By एकता | Jul 16, 2023

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट आज इंडस्ट्री की सुपरस्टार अभिनेत्री बन गई हैं। आज के समय में जिस बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। वहां आलिया का नाम कमाई के आंकड़े तोड़ रहा है। अभिनेत्री गली बॉय, ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों से हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब हॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रही है।

आलिया की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' अगस्त के महीने में रिलीज होगी, जिससे अभिनेत्री और उनके चाहनेवालों को बहुत उम्मीदें हैं। इसके अलावा आलिया फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आने वाली है। अभिनेत्री की दोनों ही फिल्में घोषणा के बाद से चर्चा का मुद्दा बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: Kajol ने मजाक-मजाक में उठा दिए Pathaan की कमाई पर सवाल, King Khan के भड़के फैंस ने लगाई अभिनेत्री की क्लास

आलिया ने अपने एक दशक लम्बें करियर में बहुत कुछ हासिल कर लिया है, जिसकी चाहत सिनेमा में काम करने वाले हर व्यक्ति को होती है। अभिनेत्री ने अपने एक दशक लम्बें करियर के बारे में एक मैगज़ीन को इंटरव्यू दिया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: जब Bobby Deol ने Ameesha Patel को लगा लिया था गले, भड़क गए थे Sunny Deol के फैंस, अभिनेत्री ने साझा किया मजेदार किस्सा

फेमिना को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपने करियर से मिली सीख और इस दौरान अपनी बदली प्राथमिकताओं के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा, ''जैसा कि मैंने सिनेमा में एक दशक पार कर लिया है, इस दशक में मेरा जीवन भी बहुत बदल गया है। मुझे लगता है कि एक समय था जब मैं हर तरह का त्याग करने को तैयार थी - नींद और समय का। मेरा परिवार - और बस लगातार काम और शूटिंग। अब मेरा एक परिवार है। मेरी एक बेटी है। मेरे पास एक पति है।"

प्रमुख खबरें

Egypt Train Accident: गीज़ा में दो रेलगाड़ियां टकराईं, चार यात्रियों की मौत और 88 घायल

कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन