कंगना और सोनम के लुक से इंस्पायर था आलिया भट्ट का वेडिंग लुक? देखें किसका लुक रहा बेस्ट

By मिताली जैन | Apr 17, 2022

हाल ही में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। आलिया और रणबीर की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक रही। साथ ही चर्चा में रहा आलिया भट्ट का वेडिंग लुक। दुल्हन के रूप में आलिया ने लहंगे की जगह बेज कलर की साड़ी का ऑप्शन चुना। गोल्डन शेड्स वाली इस साड़ी को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। मिमिनल मेकअप में आलिया बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं। लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया की यह साड़ी कंगना रनौत और सोनम कपूर के पिछले लुक्स से काफी मिलती-जुलती है। जी हां, आलिया ने जो वेडिंग साड़ी सलेक्ट की थी, वैसी ही साड़ी में सोनम और कंगना भी पहले नजर आ चुकी हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आलिया भट्ट, सोनम कपूर और कंगना रनौत के इन लुक्स के बारे में बता रहे हैं-

सबसे पहले बात करते हैं आलिया भट्ट के वेडिंग लुक के बारे में। आलिया भट्ट ने अपने वेडिंग डे पर हैंड डाई आइवरी आर्गेन्जा कलर की साड़ी को स्टाइल किया था। जिसमें गोल्डन वर्क बेहद ही खूबसूरती के साथ शामिल किया गया था। आलिया की साड़ी को डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया था। आलिया ने इस साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज को पेयर किया था। अपने लुक में एक एलीगेंस और ग्रेस एड करने के लिए आलिया ने डबल पल्लू रखा था।

कंगना रनौत का साड़ी लुक

कंगना रनौत ने भी आलिया की तरह ही सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी। कंगना रनौत ने सिल्क बेज कलर की साड़ी के साथ मैचिंग हाई नेक ब्लाउज को पेयर किया। कंगना ने एक्सेसरीज में चोकर को स्टाइल किया। जबकि अपने लुक को साड़ी में एक पहाड़ी टच देने के लिए कंगना ने पहाड़ी टोपी और शॉल को कैरी किया। जिसके कारण कंगना का लुक बेहद ही खास नजर आ रहा था।

इसे भी पढ़ें: पार्टी में अपने लुक्स से करना है रॉक तो रवीना टंडन के इन लुक्स से लें आइडिया

सोनम कपूर का साड़ी लुक

वहीं, अगर सोनम कपूर के साड़ी लुक की बात हो तो उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई इस आइवरी कलर की साड़ी के साथ क्रॉप्ड जैकेट को पेयर किया, जो उनके लुक को बेहद अलग व खास बना रहा था। डीवा ने खूबसूरत इयररिंग्स और वॉच से अपने लुक को एक्सेसराइज किया था। जबकि मेकअप को बेहद ही लाइट रखा था।  तो आपको इन तीनों डीवा में से किसका लुक सबसे अच्छा लगा? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Lieutenant General NS Raja Subramani: भारत के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के बारे में जानें सब कुछ

Rajasthan: विवाह समारोह में मिठाइयां खाने के बाद 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा