Delhi में सीएम आतिशी को चुनौती देंगी अलका लांबा, कांग्रेस ने कालकाजी से दिया टिकट

By अंकित सिंह | Jan 03, 2025

कांग्रेस ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा। लांबा को आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। एआईसीसी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधान सभा के आगामी आम चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी जिसमें एक प्रमुख नाम दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी का है जिन्हें जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री आसिम अहमद खान को मटिया महल और पूर्व विधायक देवेंद्र सहरावत को बिजवासन से टिकट दिया गया है। ये दोनों नेता आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमित मालवीय और मनोज तिवारी को AAP सासंद संजय सिंह ने भेजा कानूनी नोटिस, फर्जी वोटर आईडी का है मामला

कांग्रेस ने गत 12 दिसंबर को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का था, जिन्हें नयी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे। कांग्रेस ने दूसरी सूची में अपने दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को भी उम्मीदवार बनाया है। उन्हें सीमापुरी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने उत्तम नगर से मुकेश शर्मा, बाबरपुर से हाजी मोहम्मद इशराक खान और लक्ष्मी नगर से सुमित शर्मा को टिकट दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी की शुरुआत में होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन