नेपाल में हिमस्खलन में पांच दक्षिण कोरियाई नागरिकों समेत नौ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2018

काठमांडो। नेपाल के माउंट गुरजा पर पर्वतारोहियों के शिविर के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने के कारण पांच दक्षिण कोरियाई नागरिकों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। अभियान के आयोजक ने शनिवार को यह जानकारी दी। ट्रेकिंग कैंप नेपाल के प्रबंध निदेशक वांगचू शेरपा ने बताया कि शुक्रवार शाम में पश्चिमी नेपाल में माउंट धौलागिरी में दक्षिण में 3,500 मीटर की एक ऊंचाई पर आधार शिविर में मौजूद पर्वतारोही बर्फीली आंधी में दफन हो गये।

शेरपा ने बताया कि घटना में टीम लीडर किम चांग हो सहित पांच दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही और उनके नेपाली सहयोगी कर्मचारी की घटना में मौत हो गई। वे सात अक्टूबर को गुरजा गांव से पर्वत पर चढ़ाई के लिए गये थे। उन्होंने बताया कि जिस समय पर्वतारोही आगे की चढ़ाई के लिए मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे उसी समय 3,500 मीटर की ऊंचाई पर भीषण बर्फीली आंधी के बाद हुए भूस्खलन में आधार शिविर दफन हो गया। शनिवार की सुबह बचाव कार्य के लिये एक हेलीकॉप्टर को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। पश्चिम नेपाल स्थित माउन्ट गुरजा पर्वत की ऊंचाई 7,193 मीटर है।

प्रमुख खबरें

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress

बैंक ब्याज वसूली में उचित तरीका अपनाएं, ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क लौटाएंः RBI