सारे बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को बाहर निकाल देंगे, एक-एक राष्ट्रप्रेमी से अपील शाह की अपील- कमल का बटन दबाएं

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में कहा कि 5 फरवरी को एक-एक राष्ट्रप्रेमी मुस्तफाबाद के भाई-बहन कमल के निशान पर बटन दबाएं... मैंने आप के विरोध में एक बड़ी लहर देखी है। 8 फरवरी को दिल्ली की सरकार बदलने वाली है और हम सारे बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को बाहर निकालने का काम करेंगे... ये(आप) वादाखिलाफी वाली सरकार है। हज़ारों करोड़ रुपए अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले में खाए हैं।

इसे भी पढ़ें: Karawal Nagar Seat: करावल नगर सीट पर त्रिकोणीय मुकालबा, जानिए AAP-कांग्रेस-BJP में कौन मारेगा बाजी

इन्होंने कहा था, शीला दीक्षित जी को भ्रष्टाचार के लिए जेल में डालेंगे, लेकिन सीटें कम पड़ी तो इन्होंने कांग्रेस से समर्थन लेकर मुख्यमंत्री बन गए। इन्होंने कहा कि हम गाड़ी नहीं लेंगे, लेकिन गाड़ी ली, इन्होंने कहा कि सिक्योरिटी नहीं लेंगे, लेकिन सिक्योरिटी ली, इन्होंने कहा कि बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने अपने लिए 52 करोड़ रुपए का शीश महल बना लिया। केजरीवाल सिर्फ झूठ पे झूठ बोलते जा रहे हैं, लेकिन केजरीवाल जी सुन लो... आपकी झूठ की आयु अब खत्म हो गई है। 8 फरवरी को अब दिल्ली से AAP-दा जाने वाली है।

प्रमुख खबरें

ONGC गहरे समुद्र में तेल-गैस खोज के लिए खरीदेगी ड्रिलशिप, वैश्विक कंपनियों संग साझेदारी की तैयारी

कानपुर विमान हादसे से पहले डीजीसीए ने जारी की थी सुरक्षा चेतावनी

नेपाल में बाढ़ राहत के लिए भारत ने भेजी 68.5 टन सामग्री और विशेषज्ञ टीम

FDA पर भड़का Bombay High Court, Cipla और MCA के 5 रेस्टोरेंट के खिलाफ आदेश वापस लेने पड़े