केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी का दावा, देश के सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में कराई जाएगी उपलब्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020

भुवनेश्वर। केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने रविवार को कहा कि देश के सभी नागरिकों को कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। भाजपा द्वारा बिहार के लोगों को कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ राजग पर महामारी को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था क्योंकि बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार जारी है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन पर अब अमेरिका में राजनीति! बाइडेन ने फ्री टीका का किया वादा 

बालासोर में तीन नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए एक सभा को संबोधित करने के बाद सारंगी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि सभी लोगों को कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति के टीकाकरण पर करीब 500 रुपये खर्च होंगे। इससे पहले दिन में ओडिशा सरकार में मंत्री आरपी स्वैन ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सांरगी पर हमला बोलते हुए कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराने के संबंध में जवाब मांगा था। जिसके बाद सारंगी ने यह दावा किया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़