17 मई की मध्यरात्रि तक निलंबित रहेंगी सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

नयी दिल्ली।  नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को कहा कि देश भर में सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें 17 मई की मध्यरात्रि तक निलंबित रहेंगी। डीजीसीए ने एक परिपत्र में कहा, यह दोहराया जाता है कि विदेशी और घरेलू विमानन कंपनियों को भारत से दूसरे देश या दूसरे देश से भारत के लिए तथा भारत में घरेलू उड़ानों के के परिचालन को पुन: शुरू करने के बारे में उन्हें उचित समय पर सूचित किया जाएगा। कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिये देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन (बंद) लागू है। बंद की अवधि में सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें निलंबित हैं। पहले बंद की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही थी लेकिन बाद में इसे तीन मई तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बंद की अवधि को और बढ़ाते हुए 17 मई तक कर दिया। हालांकि, कार्गो उड़ानों, चिकित्सकीय जरूरतों संबंधी उड़ानों और डीजीसीए से स्वीकृत विशेष उड़ानों को संचालित करने की अनुमति है। कोरोना वायरस से देश में अभी तक 37,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके कारण अब तक 1,200 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई