T20 World Cup 2026 | IND vs PAK महा-मुकाबले पर सस्पेंस: पाकिस्तान को मनाने लाहौर पहुँचे BCB अध्यक्ष, क्या टलेगा बहिष्कार का संकट?

By रेनू तिवारी | Feb 08, 2026

टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा-मुकाबले (15 फरवरी) को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस बीच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीन-उल-इस्लाम रविवार को लाहौर पहुँचे हैं। उनकी यह यात्रा आईसीसी (ICC) और पीसीबी (PCB) के बीच होने वाली उस महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक से ठीक पहले हो रही है, जिसका उद्देश्य भारत के खिलाफ पाकिस्तान के प्रस्तावित बहिष्कार को रोकना है।

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम टोपी वालों पर 'फायरिंग', Himanta Biswa Sarma के Video पर Controversy, मामला SC पहुंचा

माना जा रहा है कि आईसीसी अब अमीन के जरिए पाकिस्तान को अपना फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिश कर रही है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने भी पीसीबी को ईमेल भेजकर बहिष्कार खत्म करने का आग्रह किया है। एसएलसी अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने नकवी को याद दिलाया कि भारत-पाक मैच न होने से मेजबान श्रीलंका को भारी राजस्व (Gate money और Hospitality) का नुकसान होगा।

 नकवी ने भारत मैच के बहिष्कार के सरकार के निर्देशों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की है लेकिन एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) द्वारा पीसीबी को एक ईमेल भेजने के बाद स्थिति बदल गई है। इस ईमेल में उनसे बहिष्कार खत्म करने का आग्रह किया गया है। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता भी एसएलसी अध्यक्ष शम्मी सिल्वा से मिलने कोलंबो गए हैं जिन्होंने नकवी को विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए ईमेल भेजा था।

आईसीसी पहले ही पाकिस्तान से स्पष्टीकरण मांग चुका है कि ‘फोर्स मेज्योर’ (अपरिहार्य कारणों से अनुबंध की शर्तें पूरी नहीं कर पाना) नियम का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। पाकिस्तान इस नियम के जरिए टीम के भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार को सही ठहराना चाहता था क्योंकि पीसीबी ने अपनी सरकार पर जिम्मेदारी डालकर स्थिति से बचने की कोशिश की थी।

लेकिन अब उम्मीद की एक किरण दिख रही है क्योंकि पीसीबी ने आईसीसी से बातचीत के लिए संपर्क किया है। आईसीसी के एक निदेशक ने यह जानकारी दी जिन्हें लगता है कि यह बड़ा मुकाबला आखिरकार होगा। आईसीसी वर्तमान में बोर्ड के साथ एक व्यवस्थित तरीके से संभावित समाधान खोजने के लिए बातचीत कर रहा है, इस विचार के साथ कि खेल का हित एकतरफा कार्रवाई से ऊपर होना चाहिए।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया था। बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए विश्व कप मुकाबलों के लिए भारत जाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उनकी जगह स्कॉटलैंड को प्रतियोगिता में शामिल किया गया।

प्रमुख खबरें

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल