जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में सबकी निगाहें गायत्री गोपीचंद पर रहेंगी टिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2019

चेन्नई। शीर्ष वरीयता प्राप्त गायत्री गोपीचंद सहित 1000 से भी अधिक युवा शटलर मंगलवार से यहां शुरू होने वाले अखिल भारतीय जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेंगे। सभी की निगाहें लड़कियों के अंडर-19 में गायत्री गोपीचंद पर टिकी रहेंगी। गायत्री राष्ट्रीय कोच गोपीचंद की बेटी हैं और देश की सबसे अच्छी प्रतिभाओं में से एक मानी जा रही हैं। हैदराबाद की 16 साल की गायत्री ने जूनियर स्तर पर शानदार प्रतिभा और निरंतरता दिखाई है लेकिन राष्ट्रीय खिताब जीतने के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप से सतर्क रहना होगा।

इस टूर्नामेंट के माध्यम से चीन में दो महीने बाद होने वाली जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप के लिए टीम का चयन होना है और ऐसे में दोनों ही खिलाड़ी अपनी श्रेष्ठता साबित करना चाहेंगी। लड़कों के अंडर-19 एकल वर्ग में मध्य प्रदेश के प्रियांशु रजावत खिताब के दावेदार है। उन्हें यहां शीर्ष वरीयता दी गयी है। उनके अलावा मणिपुर के मैसनाम मीराबा भी खिताब के दावेदार माने जा रहे हैं। चेन्नई के शंकर मुथुस्वामी ने बीते साल एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य जीता था और अब वह एक बार फिर इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। साई चरण कोया, सतीष कुमार के. और आकाश यादव भी लड़कों के वर्ग में अपनी चमक दिखाने का प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मिशा जिल्बरमैन ने कहा, खिलाड़ियों के साथ नहीं होना चाहिए भेदभाव

लड़कियों के वर्ग में एकल वर्ग में मालविका बासोंद और उन्नति बिष्ट को भी खिताब का दावेदार माना जा रहा है। तमिलनाडु बैडमिंटन संघ के सचिव अरुणाचलम ने कहा कि हम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करके खुश हैं। हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि यह देश में अब तक का सबसे बेहतरीन तरीके से आयोजित टूर्नामेंट होगा और आशा करता हं कि लोग देश के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को देखने के लिए स्टेडियम का रुख करेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए 32 लड़कों और इतनी ही लड़कियों को सीधा प्रवेश दिया गया है। साथ ही युगल (लड़के, लड़कियां और मिश्रित) में आठ खिलाड़ियों को प्रवेश मिला है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup: नीदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, Tunisia को 3-0 से रौंदकर Group F में किया टॉप।

Venezuela में भूकंप ने बढ़ाई India की टेंशन, देश की Energy Security पर मंडराया संकट

Shrikant Bhasi का 1266 करोड़ का बैंक घोटाला, अब ED ने 3.66 करोड़ की Life Insurance Policy भी की जब्त

US Tech Sell-off का असर: Japan से South Korea तक बाजार Crash, AI शेयरों में मचा कोहराम