Caste-wise census को लेकर अब सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकीं : मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2023

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि पटना उच्च न्यायालय द्वारा बिहार में जातिवार जनगणना को ‘पूर्णत: वैध’ ठहराये जाने के बाद अब सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं कि इस राज्य में यह प्रक्रिया कब शुरू होगी। मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर इस मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘‘ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समाज की आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक स्थिति का सही आकलन कर उसके हिसाब से विकास योजना बनाने के लिए बिहार सरकार द्वारा कराई जा रही जातीय जनगणना को पटना उच्च न्यायालय द्वारा पूर्णत: वैध ठहराए जाने के बाद अब सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं कि यहां यह जरूरी प्रक्रिया कब शुरू होगी?’’

इसे भी पढ़ें: 'आपको चोट तो नहीं लगी?' सड़क दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति की Rahul Gandhi ने की मदद, देखें Video

समाज के गरीब, कमजोर, उपेक्षित एवं शोषित लोगों को देश के विकास में उचित भागीदार बनाकर उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए ऐसी गणना जरूरी है।’’ गौरतलब है कि पटना उच्च न्यायालय ने एक अगस्त को बिहार सरकार द्वारा कराए जा रहे जाति सर्वेक्षण को वैध और कानूनी ठहराया था। अदालत ने उन याचिकाओं को भी खारिज कर दिया जो पिछले साल जून में राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए जाति सर्वेक्षण के खिलाफ दायर की गई थीं। हालांकि पटना उच्च न्यायालय के फैसले को अब उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है।

प्रमुख खबरें

Chiranjeevi की नई फिल्म का ऐलान: जन्मदिन पर सामने आया काका का फर्स्ट लुक, दो अलग-अलग अवतार में दिखेंगे मेगास्टार

Karnataka IAS Officer ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार लापता, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मिली आखिरी लोकेशन

BCI Chairman Manan Mishra का कार्यकाल विवाद पर पलटवार: इस्तीफे की मांग राजनीतिक स्टंट है

Shravasti में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, BNS और POCSO के तहत केस