पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

By अभिनय आकाश | Dec 29, 2025

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन ने रूस के नोवगोरोड क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राजकीय आवास पर हमला करने का प्रयास किया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि कथित हमले से मॉस्को के वार्ता रुख में बदलाव आएगा। जबकि वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हमले के रूस के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें झूठ बताया। वहीं खबर है कि ज़ेलेंस्की से बात करने के एक दिन बाद, ट्रंप ने 24 घंटे के भीतर पुतिन से दूसरी बार फोन पर बात की।

इसे भी पढ़ें: रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी

लावरोव ने कहा कि कथित हमला यूक्रेन के साथ संभावित शांति समझौते पर चर्चा के दौरान हुआ और कहा कि हालांकि रूस बातचीत में शामिल रहेगा, लेकिन मॉस्को की स्थिति का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। ज़ेलेंस्की ने इस आरोप को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि रूस कीव में सरकारी इमारतों पर हमले की तैयारी कर रहा है।

प्रमुख खबरें

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन

Nazara Technologies के संस्थापक Nitish Mittersain ने छोड़ा MD पद

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में UP से पकड़े दो आरोपी पुलिस रिमांड पर

Election Commission के खिलाफ विपक्ष का Delhi में मार्च, Supreme Court में याचिका दायर