केंद्र और राज्य सरकारों ने किया जांच एजेंसियों का दुरुपयोग, बस हमने नहीं किया: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2019

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को आरोप लगाया कि केन्द्र और राज्य सरकारों ने अपने राजनीतिक हित साधने के लिए जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किया है। मायावती ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार को छोड़कर पूर्व की रही सभी सरकारें व वर्तमान सरकार भी खासकर कानून-व्यवस्था के मामले में एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। पहले हल्लाबोल और अब मॉब लिंचिंग आदि का जंगलराज चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के समर्थन में आईं मायावती, विपक्षी दलों से पूछा- बिना अनुमति क्यों गए कश्मीर?

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अब तक रही सभी राज्य सरकारों व केन्द्र सरकारों ने भी सभी जांच एजेन्सियों का अपने-अपने राजनीतिक स्वार्थ में काफी दुरुपयोग किया है, जो किसी से छिपा नहीं है। 

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल