IPL में खेलने को तैयार युजवेंद्र चहल, कहा- वापिस लौट आया है पुराना युजी!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

दुबई। भारत की टी20 विश्व कप में जगह नहीं बना सके लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने गुरूवार को कहा कि इस साल आईपीएल के दूसरे चरण में वह पहले की तरह चतुर और विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ अभ्यास सत्र में चहल ने ग्लेन मैक्सवेल की गेंदों का सामना भी किया। टीम के साथ पहले अभ्यास सत्र के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ अच्छा लग रहा है। मैं अपनी गेंदबाजी से खुश हूं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जब आपको पता है कि अंकतालिका में आपकी स्थिति अच्छी है तो मनोबल बढा हुआ रहता है। लंबे समय बाद अच्छी गेंदबाजी करने से खुशी होती है। मैं इतना ही कह सकता हूं कि पुराना युजी लौट आया है।’’

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी