अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने की पेट्रोल-डीजल को जीएसटी दायरे में लाने की माँग

By दिनेश शुक्ल | Mar 28, 2021

मन्दसौर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने इन दोनों पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की माँग की है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने प्रधानमंत्री के नाम मंदसौर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि और कीमतें कम होना तो दूर इनके दामो में लगातार बढ़ोत्तरी होने से आम आदमी सहित व्यापारी परेशान है। जिस चलते जहाँ आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता जा रहा है, तो वही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमत का सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है। जिससे माल ढुलाई, भाड़ा, परिवहन भाड़ा भी बढ़ गया है। 

इसे भी पढ़ें: ग्वालियर-चंबल संभाग में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन सख्त, कार्यवाही के निर्देश

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने बताया कि  सरकार को जल्द से जल्द पेट्रोल -डीजल के दाम कम कर कीमत स्थिर करना चाहिए। पूर्व में भी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के लिए जीएसटी के दायरे में लाने के बात कही गयी थी। जिस पर भी अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस पर कोई नीतिगत निर्णय नहीं लेती है तो ग्राहक पंचायत पूरे भारत में तीव्र विरोध व प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की रहेगी। ज्ञापन देते समय ग्राहक पंचायत मन्दसौर के जिला अध्यक्ष नवनीत शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख आशीष भाटिया, विजयपाल सिंह देवड़ा, मुकेश गुर्जर, लोकपाल सिंह सिसोदिया, नीलेश राठौर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े