Prabhasakshi NewsRoom: Modi से पहले US दौरे पर पहुँचे Rahul, भारत सरकार और भारतीय मीडिया को जमकर लगाई लताड़

By नीरज कुमार दुबे | May 31, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका पहुँच गये हैं। यहाँ पहुँचते ही उन्होंने भारत सरकार और भारतीय मीडिया पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने 'भारत जोड़ो यात्रा' को रोकने का भरसक प्रयास किया था लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो पाई। लंदन में भारत सरकार और भारतीय संस्थानों के कथित विरोध में दिये गये भाषणों के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी को देश में काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी इसलिए माना जा रहा था कि अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी संभल कर बोलेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि लंदन की तरह वह अमेरिका में सूटेड बूटेड होने की बजाय कुर्ते-पायजामे और जैकेट में दिखे लेकिन तेवर वही पुराने थे।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को मिलेगा कांग्रेस का साथ? दिल्ली-पंजाब के नेताओं ने खड़गे-राहुल से कहा- अध्यादेश पर न करें AAP का समर्थन

उन्होंने कहा, ''हम यह भी महसूस कर रहे थे कि राजनीतिक रूप से कार्य करना काफी कठिन हो गया है। इसलिए हमने भारत के सबसे दक्षिणी सिरे से श्रीनगर तक पदयात्रा का फैसला किया।’’ राहुल गांधी ने कहा कि स्नेह, सम्मान और विनम्रता की भावना से यात्रा की गई। उन्होंने कहा, ''अगर कोई इतिहास को पढ़ेगा तो पाएगा कि गुरु नानक देव जी, गुरु बसवन्ना जी, नारायण गुरु जी सहित सभी आध्यात्मिक नेताओं ने देश को एक समान तरीके से एकजुट किया।’’ 

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भारतीय मीडिया पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत वह नहीं है जो मीडिया में दिखाया जा रहा है, जो एक ऐसी राजनीतिक सोच को बढ़ावा देना पसंद करता है जो वास्तविकता से बहुत दूर है। उन्होंने कहा कि यह एक ''बड़ी विकृति’’ है। राहुल गांधी ने कहा, ''यात्रा में मेरे लिए यह बहुत स्पष्ट हो गया कि इन चीजों को दिखाना मीडिया के हित में है, इससे भाजपा को मदद मिलती है। इसलिए यह मत सोचिए कि मीडिया में आप जो कुछ भी देखते हैं वह सच है।’’ उन्होंने कहा, ''भारत वह नहीं है जो मीडिया दिखाता है। मीडिया को एक विशेष कहानी दिखाना पसंद है। वह एक ऐसी राजनीतिक कहानी को बढ़ावा देना पसंद करता है जिसका भारत की वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।’’ 

हम आपको बता दें कि कांग्रेस नेता अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे। इस दौरान वह भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष सैम पित्रोदा भी मौजूद रहे। पित्रौदा ने पिछले हफ्ते कहा था कि राहुल गांधी की यात्रा का मकसद ‘‘वास्तविक लोकतंत्र’’ के साझा मूल्यों और दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।

प्रमुख खबरें

IPL में Rohit की अनोखी चालबाजी, पवेलियन लौटकर लिया Delhi का DRS, फिर भी हारी Mumbai

Chess Candidates में भारत की बेटियों का कमाल, Vaishali-Divya की जीत से खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Arsenal को लगा डबल झटका, League Cup के बाद अब FA Cup से भी टीम हुई बाहर।

Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च