त्रिपुरा भाजपा में भी सब कुछ ठीक नहीं, संगठन में बदलाव के मिल रहे संकेत

By अंकित सिंह | Jun 18, 2021

पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद भाजपा के लिए सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। कई राज्यों से लगातार उथल-पुथल के खबरें आती रही हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक के बाद अब त्रिपुरा का भी नाम इसमें जुड़ गया है। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव का असर त्रिपुरा में भी दिख सकता है। त्रिपुरा में भाजपा के कई नेता आलाकमान से लगातार संगठन और नेतृत्व को लेकर शिकायत कर रहे हैं। भाजपा पार्टी में टूट से बचने के लिए गठन में फिलहाल बड़ा बदलाव कर सकती है। नाराज चल रहे पार्टी नेताओं का मानना है कि राज्य में संगठन नेतृत्व में बदलाव किया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ जड़ने वाले देबाशीष आचार्या की मौत, परिवार ने हत्या करार दिया

भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे पर हैं। कुछ नेताओं का कहना है कि त्रिपुरा को ऐसा अध्यक्ष चाहिए जो संगठन को मजबूत कर सके। हालांकि, मौजूदा अध्यक्ष से किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है लेकिन मजबूत अध्यक्ष होना पार्टी के लिए फायदेमंद रहेगा। नेताओं का कहना है कि अगर मजबूत अध्यक्ष रहेगा तभी सरकार के कामकाज की निगरानी कड़ाई से कर सकेगा। 

प्रमुख खबरें

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

GST Council ने टैक्स चोरी पर सजा के नियम बदले, अब जेल अनिवार्य नहीं

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की