बातचीत के जरिए हल हो सारे मसले, उमर अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान और हिंदुस्तान मिलकर...

By अभिनय आकाश | May 06, 2024

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और बारामूला लोकसभा सीट से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस का हमेशा से यह स्टैंड रहा है कि मसले बातचीत के जरिए हल होंगे। अब पाकिस्तान में एक नई हुकूमत आई है, यहां भी 4 जून के बाद हुकूमत बनेगी। हम उम्मीद करेंगे कि पाकिस्तान और हिंदुस्तान की हुकूमत मिलकर इस तरह के हालात कायम करेंगे कि बातचीत का सिलसिला शुरू हो सके। अगर भाजपा को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होते हुए नजर आ रही है तो उन्हें भारतीय वायुसेना के काफिले की गाड़ियों पर जो आतंकवादी हमला हुआ उसपर जवाब देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: EVM एक चोर मशीन है, सुनिश्चित करें कि आपने सही पार्टी को वोट दिया है : Farooq Abdullah

श्रीनगर के हवल इलाके में एक समय प्रतिबंधित अल उमर मुजाहिदीन (एयूएम) आतंकवादी समूह की दहशत थी और 1990 के दशक की शुरुआत में अपहरण यहां आम बात थी। अब हवल में राजनीतिक रैलियों और पार्टी गतिविधियों को साफ देखा जा सकता है। उमर अब्दुल्ला की रैली में शामिल लोग बेहद उत्साहित दिखे।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया