बीजेपी को राष्ट्रीय स्तर पर हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को आना होगा साथ: माकपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

कोलकाता। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव सूर्यकान्त मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अच्छा होगा कि यदि तृणमूल कांग्रेस समेत देश के सारे विपक्षी दल राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए एक साथ आएं क्योंकि “जब हम उसे (भाजपा) दिल्ली से बाहर खदेड़ देंगे तब हमारी लड़ाई आगे बढ़ेगी।” वाम नेता ने कहा कि हालांकि,वामपंथी दल पश्चिम बंगाल में ममता की पार्टी और भाजपा दोनों को चुनौती देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के एक वर्ग ने भाजपा और तृणमूल को अपने प्रमुख विरोधियों के रूप में एक ही खांचे में रखा है।

इसे भी पढ़ें: जासूसी कांड पर जोरदार सियासत, राहुल गांधी का आरोप, हर युवा के फोन में पीएम मोदी ने डाला पेगासस

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के लिए “बीजेमूल” शब्द गढ़ा गया था लेकिन इसे जनता ने स्वीकार नहीं किया। वह यहां भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन के संस्थापकों में एक मुजफ्फर अहमद की 133 वीं जयंती समारोह के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Sensex में 1,097 अंक का उछाल, विदेशी पूंजी प्रवाह से Nifty भी 25,300 के पार

Presidents Bodyguard Jawan Shot | दिवाली पर बागपत में खूनी रंजिश! पटाखों के विवाद में राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड को मारी गोली, सिर से निकाली गई गोली, हालत नाजुक

भारत के खिलाफ Test Series के लिए New Zealand टीम घोषित, चोट से जूझ रहे Conway और Rachin शामिल

India vs New Zealand Test Series 2026 | रवि शास्त्री ने की अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ! न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन की जताई उम्मीद