सभी दल एक साथ चुनाव पर गंभीरता से विचार करें: उपराष्ट्रपति नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को सभी राजनीतिक दलों से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के विकल्प पर विचार करने और सहमति बनाने की अपील की। नायडू ने यहां ‘‘इंडियन डेमोक्रेसी एट वर्क- मनी पावर इन पॉलिटिक्स ’’ सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ मैं राजनीतिक पार्टियों से आह्वान करता हूं कि वे गंभीरता से एक साथ चुनाव कराने के विकल्प पर विचार करें और आम सहमति बनाएं।’’ इस सम्मेलन का आयोजन इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: HRD ने JNU के कुलपति से कहा, परिसर में जल्द सामान्य स्थिति बहाल करे

राजनीतिक पार्टियों द्वारा वित्तीय स्थिति का आकलन किए बिना लोकलुभावन वादे करने पर चिंता जताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि इससे निपटने के लिए एफआरबीएम अधिनियम जैसे कानून बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह कानून बना सकते हैं कि कोई भी वादा करने से पहले पर्याप्त राशि हो। क्या हम एफआरबीएम (वित्तीय जवाबदेही और बजट प्रबंधन) जैसे कानून बनाने पर विचार कर सकते हैं? ... क्या हम ऐसा राज्यों के लिए कुछ कर सकते हैं? उल्लेखनीय है कि इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन फाउंडेशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद विश्वविद्यालय ने मिलकर किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Riots Case में पूर्व AAP पार्षद Tahir Hussain दोषी, कोर्ट ने 12 आरोपियों को बरी किया

उत्तर प्रदेश में दो दर्दनाक घटनाएं! सुलतानपुर में नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, बलिया में लड़की ने कथित तौर पर खुदकुशी की

नागपुर में Rahul Gandhi पर BJP का हमला, कांग्रेस ने बताया जनता की आवाज

रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी