By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2025
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारत का एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल रविवार से गुयाना का दौरा करेगा और हर तरह के आतंकवाद के प्रति ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ करने का भारत का कड़ा संदेश देगा।
प्रतिनिधिमंडल 25 मई को बर्बिस में गुयाना की सरकार द्वारा आयोजित 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल होगा। प्रतिनिधिमंडल में सरफराज अहमद (झारखंड मुक्ति मोर्चा), गणपति हरीश मधुर बालयोगी (तेलुगू देशम पार्टी), शशांक मणि त्रिपाठी (भारतीय जनता पार्टी), भुवनेश्वर कलिता (भाजपा), मिलिंद देवड़ा (शिवसेना), तेजस्वी सूर्या (भाजपा) और अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके तरणजीत संधू शामिल हैं।