संसद सत्र से पहले केंद्र की सर्वदलीय बैठक, कांग्रेस ने पीएम मोदी की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2022

संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संसद एनेक्सी भवन में शुरू हुई। सरकार ने सत्र के दौरान विपक्ष की चिंताओं को दूर करने के साथ-साथ सदन की उत्पादकता को अधिकतम करने की रणनीति तैयार करने के लिए सोमवार से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को एक सर्वदलीय बैठक की। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा बुलाई गई बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अन्नाद्रमुक सांसद एम थंबी दुरई, वाईएसआरसीपी सांसद विजयसाई रेड्डी, टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल, जयराम रमेश, राष्ट्रीय लोक दल के सांसद जयंत चौधरी और द्रमुक सांसद तिरुचि शिवा, कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए।  

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election: प्रत्येक कार्यकर्ता को 50 परिवारों से संपर्क का BJP ने सौंपा जिम्मा

Bullet Train के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने दी मंजूरी, दिल्ली से वाराणसी का सफर 3 घंटे 35 मिनट

फर्जी दवा Website से साइबर ठगी कराने वाले दो युवक Delhi से गिरफ्तार

PV Sindhu ने अनमोल खरब को हराकर Hylo Open के फाइनल में बनाई जगह