सभी राजनीतिक दलों को बंगाल में एनआरसी लागू करने का समर्थन करना चाहिए : Suvendu Adhikari

By Prabhasakshi News Desk | Feb 23, 2025

कोलकाता । भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि घुसपैठ जैसे मुद्दों से प्रभावी ढंग से निपटने और ‘जनसांख्यिकी में बदलाव’ से बचने के लिए सभी राजनीतिक दलों को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने का समर्थन करना चाहिए। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा शासित राज्य राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने के पक्ष में हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार का इससे इनकार करना, हैरान करने वाला है और यह घुसपैठ रोकने के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी राजनीतिक दलों को एनआरसी का समर्थन करना चाहिए। 2026 के विधानसभा चुनावों में जब भाजपा सत्ता में आएगी, तो हम बंगाल में एनआरसी लागू करेंगे।’’ अधिकारी ने नकारात्मक टिप्पणी करके और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाकर ‘‘महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन का अपमान’’ करने के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की भी आलोचना की। तृणमूल कांग्रेस महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि अधिकारी जैसे नेता एनआरसी के मुद्दे पर जोर दे रहे हैं जिसका उद्देश्य राजनीतिक कारणों से समाज का ध्रुवीकरण करना है। घोष ने कहा, ‘‘एनआरसी वास्तविक नागरिकों को शिविरों में भेज देगा और समाज के एक वर्ग को अलग-थलग कर देगा। हम ऐसा नहीं होने देंगे।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट