क्या टी20 विश्व कप 2021 से बाहर हो जाएगा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका? ICC से व्यक्त की चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2021

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीमों के तीनों कप्तानों ने संयुक्त बयान जारी करके क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) में चल रहे संकट को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से संभावित निलंबन को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। खिलाड़ियों ने कहा है कि यदि वर्तमान गतिरोध दूर नहीं किया जाता है तो हो सकता है कि दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टी20 विश्व कप में भाग नहीं ले पाये जिसका आयोजन अक्टूबर—नवंबर में भारत में किया जाना है। उन्होंने कहा, ऐसे समय में जबकि हमें भविष्य को लेकर उत्साहित होना चाहिए था, हम (खेल के) भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम में पलटा पूरा गेम, ममता ने समर्थन जताया, अब कांग्रेस उम्मीदवार को पुलिस ने उठाया

India Under-19 ने Australia को रोमांचक मैच में सात रन से हराया

Gorakhpur में BJP की हाई-लेवल बैठक, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Davis Cup में भारत की राह कठिन, एकल मुकाबलों में हार से दक्षिण कोरिया 2-0 से आगे