अयोध्या पर फैसले का सभी सम्मान करें, मिलकर सौहार्द सुनिश्चित करें: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2019

नयी दिल्ली। अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि सभी समुदायों, पक्षों एवं नागरिकों को इसका सम्मान करना चाहिए और सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले का हम सभी खुले दिल से स्वागत और सम्मान करते हैं: पासवान

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को सर्वसम्मति के फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया और केन्द्र को निर्देश दिया कि नयी मस्जिद के निर्माण के लिये सुन्नी वक्फ बोर्ड को प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ का भूखंड आबंटित किया जाए। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने इस व्यवस्था के साथ ही राजनीतिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील 134 साल से भी अधिक पुराने इस विवाद का पटाक्षेप कर दिया। 

प्रमुख खबरें

उमरिया में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Video | तबाही की पहली तस्वीरें... ईरान ने जारी किया US-Israel Airstrike में ध्वस्त हुए खामेनेई के परिसर का पहला फुटेज

July Vrat List: देवशयनी एकादशी से गुरु पूर्णिमा तक, जानें इस महीने के सभी प्रमुख व्रत

Kerala Onam Bumper: अब ₹30 करोड़ का जैकपॉट, लॉटरी इतिहास का सबसे बड़ा इनाम!