पश्चिम बंगाल में सभी रेस्तरां,पब और बार 31 मार्च तक रहेंगे बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 31 मार्च तक सभी रेस्तरां, बार, पब, नाइटक्लब, मनोरंजन पार्क, संग्रहालय और चिड़ियाघर 31 मार्च तक बंद रखने का शनिवार को आदेश दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि रविवार से प्रभावी हो रहे इस आदेश का लक्ष्य सभी अनावश्यक सामाजिक जमावड़े को रोकना है। 

अधिकारी ने कहा कि यह निर्देश मसाज पार्लर, हुक्का बार पर भी लागू होगा। राज्य में तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने ब्रिटेन की यात्रा की थी।

इसे भी पढ़ें: भारत में कैसे किया जाता है Corona का टेस्ट 

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा