Gadar 2 Collection । वीकेंड के सभी शो हाउसफुल, 80 करोड़ के पार पहुंची फिल्म की कमाई

By एकता | Aug 13, 2023

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने सिनेमाघरों में गदर मचा रखा है। सनी के 22 साल के बाद तारा सिंह बनकर सिल्वर स्क्रीन पर लौटते ही बॉक्स ऑफिस पर फिर से बहार आ गयी है। अभिनेता ने दर्शकों को थिएटर में आकर उनकी फिल्म देखने पर मजबूत कर दिया है। कमाई के मामले में भी सनी की फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन इसने 40 करोड़ की कमाई कर ली थी। इसी के साथ 'गदर' साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

इसे भी पढ़ें: 'अक्षय कुमार को थप्पड़ मारो, 10 लाख रुपये पाओ', OMG 2 से नाराज आगरा के हिंदू संगठन का ऐलान

सनी देओल ने जाहिर की खुशी

अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल समेत फिल्म से जुड़े सभी लोग 'गदर 2' की सफलता से काफी खुश हैं। सनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म की सफलता को लेकर अपनी ख़ुशी जाहिर की है। अभिनेता ने कहा, 'मैं वास्तव में बहुत खुश हूं। जब हमने गदर का दूसरा भाग बनाया, तो हमने कभी नहीं सोचा था कि दर्शकों द्वारा इसे इतना प्यार मिलेगा। पहली गदर करने के बाद से दो पूरी पीढ़ियां गुजर गईं। और अभी भी, लोग उतने ही उत्साहित हैं जितने पहली बार थे। मैं आश्चर्यचकित हूं और बहुत खुश हूं। फिल्म उद्योग को अपने पैरों पर खड़ा रखने के लिए हमें कुछ हिट फिल्मों की जरूरत है।'

प्रमुख खबरें

VIMARSH 2026 में बोले Rajnath Singh, DRDO और इंडस्ट्री साझेदारी से भारत बनेगा Defence Hub

समान नागरिक संहिता पर Omar Abdullah का BJP पर तंज, कहा संख्या बल है तो संसद में लाएं UCC बिल

Team India में Comeback पर बोले Bhuvneshwar Kumar, कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहा

IPL 2027 से पहले Delhi Capitals के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे Chaminda Vaas और Amit Mishra