डिग्री कॉलेज के सभी विद्यार्थियों का जुलाई में टीकाकरण किया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ सीएन अश्वथ नारायण ने यहां बुधवार को कहा कि राज्य में डिग्री कॉलेजों के सभी छात्रों को जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में कोविड-19 से बचाव का टीका लगाया जाएगा, जिसके बाद शिक्षण संस्थानों को फिर से खोला जाएगा। कोविड-19 कार्यबल की अगुवाई करने वाले नारायण ने एक कार्यक्रम के इतर कहा, “डॉ देवी प्रसाद शेट्टी की अध्यक्षता वाली एक समिति ने तीसरी लहर सहित सभी पहलुओं को शामिल करते हुए एक रिपोर्ट सौंपी है। इसने पहले डिग्री कॉलेज खोलने की सिफारिश की है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बिना किसी नयी छूट के लॉकडाउन एक जुलाई तक बढ़ाया गया

जुलाई में छात्रों का टीकाकरण किया जाएगा, जिसके बाद कक्षाएं शुरू होंगी।” उन्होंने कहा कि छात्रों को कॉलेजों में वापस बुलाने के लिए, सरकार ने ‘कॉलेज वापस चलें’ का नारा दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का इंतजार कर रही है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़

नारायण ने कहा कि राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के टीकाकरण को पहले से ही प्राथमिकता के आधार पर चलाया जा रहा है। वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संबंधित(जिसे चिंताजनक स्वरूप के तौर पर वर्गीकृत किया गया है) सवाल पर नारायण ने कहा कि वायरस का कोई भी स्वरूप उन लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है जिनका टीकाकरण हो गया है।

प्रमुख खबरें

Stock Market Crash India | शेयर बाज़ार में हाहाकार! कुछ ही मिनटों में 8 लाख करोड़ स्वाहा, Sensex 1200+ अंक टूटा, Nifty 22,700 के नीचे

Dr. Ram Manohar Lohia Birth Anniversary | सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सप्त क्रांति के प्रणेता का समर्पण सदैव प्रेरित करेगा

Jammu and Kashmir के सांबा में एक मकान के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट,कोई हताहत नहीं

US-Iran Conflict Update | पश्चिम एशिया महायुद्ध और बढ़ा! Donald Trump का 48 घंटे का अल्टीमेटम और ईरान की टोटल शटडाउन की धमकी | Strait of Hormuz