सभी संस्थाएँ बीजेपी के प्रतिनिधि के रूप में काम करती हैं... राहुल गांधी को मिला तेजस्वी का साथ

By अंकित सिंह | Jun 08, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर बिहार के नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने राहुल गांधी का साथ देते हुए कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, सभी संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक कर लिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा करने से पहले ही बीजेपी आईटी सेल को शेड्यूल पता चल जाता है। हमारी नज़र हर चीज़ पर है। संवैधानिक संस्थाओं को अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाना चाहिए। सभी को सतर्क रहने की ज़रूरत है। 

इसे भी पढ़ें: आपातकाल से लेकर विपक्षी सरकारों को बर्खास्त करने के लिए..., धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर गांधी ने चुनाव में कथित अनियमितता के बारे में चरणबद्ध तरीके से बताया है कि कैसे मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा गया, मतदान प्रतिशत बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया, फर्जी मतदान कराया गया और बाद में सबूतों को छिपा दिया गया। गांधी ने ‘दैनिक जागरण’ और ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ अखबार में प्रकाशित लेख की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘चुनाव की चोरी का पूरा खेल! 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट था।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने अपने लेख में चरण दर चरण विस्तार से बताया है कि कैसे यह साजिश रची गई : चरण 1: निर्वाचन आयोग की नियुक्ति करने वाली समिति पर कब्जा किया गया। चरण 2: फर्जी मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया। चरण 3:मतदान प्रतिशत बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। चरण 4: जहां भाजपा को जिताना था, वहां लक्षित करके फर्जी मतदान कराया गया। चरण 5: सबूतों को छिपा दिया गया।’’ 

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न