Rajya Sabha में गरजे PM Modi, बोले- 'देश Reform Express पर सवार, अब हमें रुकना नहीं है'

By अंकित सिंह | Feb 05, 2026

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण को स्थगित किए जाने के एक दिन बाद, गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देना शुरू किया। विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री के अभिभाषण शुरू होते ही कई विपक्षी नेताओं ने "एलओपी को बोलने दो" और "तनशाही नहीं चलेगी" जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर कटाक्ष करते हुए, पीएम मोदी ने उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें बैठकर नारे लगाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति जी ने इस देश के मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाएं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि... सभी विषयों को विस्तार से रखते हुए भारत की प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजाया है। देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इसकी भी विस्तार से चर्चा की है। हर वर्ग के सामर्थ्य को उन्होंने शब्दांकित किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति एक विश्वास व्यक्त किया है। ये हम सभी के लिए प्रेरक है। आज राष्ट्र का हर व्यक्ति ये महसूस कर रहा है कि हम एक अहम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। अब हमें न रुकना है, न पीछे मुड़कर देखना है। हमें तेज गति से चलना है और लक्ष्य प्राप्त करके ही आगे बढ़ना है। उसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

मोदी ने कहा कि सबसे बड़ी बात विश्व के समृद्ध से समृद्ध देश भी बुजुर्ग होते जा रहे हैं। वहां की आबादी उम्र के उस पर पड़ाव पर पहुंची है, हम जिन्हें बुजुर्ग के रूप में जानते हैं। हमारा देश ऐसा है जो विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है, उसी समय दिनोंदिन हमारा देश युवा होता जा रहा है। युवा आबादी वाला देश है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत के प्रति विश्व का आकर्षण बढ़ा है, उसमें भी विश्व, भारत के टैलेंट का माहत्म्य समझ रहा है। आज हमारे पास दुनिया का बहुत ही महत्वपूर्ण युवा टैलेंट पुल है, जिसके पास सपने भी हैं, संकल्प भी है और सामर्थ्य भी है। शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। भारत आज विश्व में जो चुनौतियां पैदा हो रही हैं, उन चुनौतियों का समाधान देने वाला देश बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: आखिर घाटे वाले विदेश व्यापार को मुनाफे वाले कारोबार में कब और कैसे बदलेगा भारत?

उन्होंने कहा कि आज मेजर इकोनॉमी में भारत की ग्रोथ बहुत हाई है। हाई ग्रोथ और लो इंफ्लेशन, ये एक यूनिक संयोग है। ये हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती को प्रदर्शित करता है। देश आजाद हुआ तब हम दुनिया में छह नंबर की इकोनॉमी थे। लेकिन इन लोगों ने ऐसा हाल करके रखा कि 11 नंबर पर पहुंचा दिया। आज हम 3 नंबर पर जाने की दिशा में तेज गति से अग्रसर हैं। आज हर क्षेत्र में भारत, आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है।  

प्रमुख खबरें

CJP Founder Abhijit Dipke का ऐलान, Punjab पेपर लीक की करेंगे जांच, छात्रों पर FIR रद्द करने की मांग

Women Health: कम पानी पीने से बढ़ सकता है Cortisol Level, बिगड़ जाएगा पीरियड्स का पूरा गणित

पंजाब में Paper Leak आरोपों पर CM Bhagwant Mann का पलटवार, विपक्ष को घेरा

राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं हर्ष टोकस