हरियाणा में आने वाले सभी मरीजों का किया जा रहा ईलाज--- अनिल विज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2022

चंडीगढ़ । हरियाणा के गृह  मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण अनियंत्रित होने का प्रभाव हरियाणा में पड़ा है। दिल्ली के साथ लगते हरियाणा के तीन जिलों में संक्रमण दर काफी ज्यादा है मगर इससे हमें घबराने की जरूरत नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: देश की सेवा में हमारे सैनिकों के पराक्रम, साहस और दृढ़ संकल्प का कोई दुनिया में मुकाबला नहीं

 अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में करीब 9 हजार कोरोना के नए केस आये हैं और उसमें से आधे गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत जिले से हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली का प्रभाव इन तीन जिलों में पड़ रहा है, लेकिन हरियाणा में इस संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पूरे इंतजाम हैं। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में उपकरण व दवाएं प्रदेश में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों का इलाज किया जा रहा है चाहे वह दिल्ली से हो या किसी और राज्य से हो। अनिल विज ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन भी हरियाणा में तेजी से की जा रही है और अब तक पहली डोज 100 प्रतिशत तक लगाई जा चुकी है, इसी तरह दूसरी डोज भी 77 प्रतिशत लग चुकी है। इसके अलावा, 7 लाख बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के जिन बच्चों ने टीका नहीं लगवाया उन्हें आगे स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: गुरुकुल शिक्षा हमें बनाती है संस्कारवान - मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मंत्री  ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा चुनाव के लिए तारीख बढ़ाए जाने की मांग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो प्रत्याशी हार रहा होता है वह चाहता है कि चुनाव ही न हों, इसके लिए वो चुनाव से बचने के लिए नए-नए बहाने ढूंढता है। गौरतलब है कि चन्नी ने गत दिवस चुनाव की तारीख एक तारीख तक बढ़ाए जाने की मांग चुनाव आयोग से की थी। अनिल विज ने समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी की चिंता करने के बजाए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की चिंता करें तो बेहतर होगा। गृह मंत्री विज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की किसी भी सीट से यदि चुनाव लड़ेंगे तो वह भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। गौरतलब हैं कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ने पर तंज किया था।

प्रमुख खबरें

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश

Indore में Elephant Attack से चालक की मौत मामले में महावत और मालिक पर केस दर्ज