देश की सेवा में हमारे सैनिकों के पराक्रम, साहस और दृढ़ संकल्प का कोई दुनिया में मुकाबला नहीं

soldiers

उन्होंने देश के बहादुर सैनिकों की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि वीर सैनिक बाधाओं और चुनौतियों का सामना करते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करते हैं, हम उनके हमेशा आभारी है। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि सभी बहादुर सैनिक आदर्श वाक्य का पालन करते हुए ‘स्वयं से पहले सेवा‘ लिए सर्वोच्च बलिदान देते हैं।

चंडीगढ़।  राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने आज भारतीय सेना दिवस पर सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि देश की सेवा में हमारे सैनिकों के पराक्रम, साहस और दृढ़ संकल्प का कोई दुनिया में मुकाबला नहीं है।

 

उन्होंने देश के बहादुर सैनिकों की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि वीर सैनिक बाधाओं और चुनौतियों का सामना करते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करते हैं, हम उनके हमेशा आभारी है। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि सभी बहादुर सैनिक आदर्श वाक्य का पालन करते हुए ‘स्वयं से पहले सेवा‘  लिए सर्वोच्च बलिदान देते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता सेनानियों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा

सेना और अन्य बलों में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा करने की हरियाणा की महान परंपरा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि 13वीं कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिकों ने 1962 में रेजांगला में चीनी सेना की कई टुकडियों को हराया था और वे वीर सैनिक हरियाणा  के थे।

इसे भी पढ़ें: गुरुकुल शिक्षा हमें बनाती है संस्कारवान - मुख्यमंत्री मनोहर लाल

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा के सैनिकों सहित हमारे सैनिक आखिरी गोली और आखिरी सांस तक लड़ने और बहादुरी और बलिदान का एक नया अध्याय लिखने के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। सैनिकों की अतुलनीय वीरता और असीम दृढ़ संकल्प उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सैनिक बनाते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़