देश में रहने वाले सभी लोग उसके वैध नागरिक, NRC कभी वास्तविकता नहीं बनेगी: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) पर भाजपा की बयानबाजी को लेकर मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि पूरे भारत में नागरिक पंजी कभी भी एक वास्तविकता नहीं हो सकता क्योंकि देश में रहने वाले सभी लोग उसके वैध नागरिक हैं। बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एनआरसी एक राजनीतिक जुमलेबाजी है। यह कभी भी एक वास्तविकता नहीं हो सकती। वे (भाजपा) राजनीतिक जुमलेबाजी का इस्तेमाल करने में व्यस्त हैं लेकिन हमें उनके झांसे में नहीं फंसना चाहिए। इस देश में रहने वाले सभी लोग उसके वैध नागरिक हैं और कोई भी उनकी नागरिकता नहीं छीन सकता।’’

इसे भी पढ़ें: ममता हर मौके पर मुझे अपमानित कर रही हैं, इससे उनका ही कद छोटा होगा: जगदीप धनखड़

उन्होंने कहा कि एनआरसी को लेकर उनका विरोध केवल राजनीतिक नहीं बल्कि मानवीय आधार को लेकर भी है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने कहा, ‘‘देश में पिछले कई दशक से रह रहे किसी व्यक्ति को आप कैसे अचानक विदेशी घोषित कर सकते हैं। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। अखिल भारतीय स्तर पर एनआरसी कभी हकीकत नहीं बनेगी।’’

प्रमुख खबरें

मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ 26 नवंबर से देशव्यापी प्रदर्शन करेगा People Against SIR

दिवाली पर 8000 रुपये की मदद का संदेश फर्जी, Gujarat Police ने दी WhatsApp हैकिंग की चेतावनी

PM Narendra Modi से मिले DK Shivakumar, दिल्ली में निजी बैठक के लिए मांगा समय

Indonesia के Bali में 23 नवंबर से सजेगा Odisha Parab, दिखेगी समृद्ध संस्कृति