'यह सब 8 फरवरी के बाद की तैयारी है', राहुल गांधी के आरोपों पर देवेन्द्र फडणवीस का पलटवार

By अंकित सिंह | Feb 07, 2025

महाराष्ट्र चुनाव ने नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बड़ा आरोप लगाया है। अब इसी को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिया है। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि राहुल गांधी कवर फायर कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि 8 फरवरी के दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद उनकी पार्टी दिल्ली में कहीं नहीं रहेगी और इसलिए उस दिन वह क्या बोलेंगे, कैसे नया नैरेटिव गढ़ेंगे, वह उसी के लिए अभ्यास कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी का बड़ा आरोप, महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों में की गई गड़बड़ी, पूछा- ये 39 लाख वोटर कौन हैं?

राहुल ने कहा कि देश के लिए, विशेषकर युवा लोगों के लिए जो लोकतंत्र के पक्षधर हैं और उसमें विश्वास करते हैं, इन निष्कर्षों से अवगत होना और समझना आवश्यक है। राहुल ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव से 2024 के लोकसभा चुनाव के बीच 5 साल में 32 लाख मतदाता जुड़े। हालाँकि, लोकसभा 2024 में इन पार्टियों (कांग्रेस, एनसीपी-एससीपी, शिवसेना (यूबीटी)) की जीत और विधानसभा चुनावों के बीच 5 महीने की अवधि में - 39 लाख मतदाता जुड़े। सवाल ये है कि ये 39 लाख वोटर कौन हैं? कांग्रेस नेता ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं की संख्या के बराबर है। दूसरा मुद्दा यह है कि महाराष्ट्र में राज्य की कुल मतदान आबादी से अधिक मतदाता क्यों हैं? 

प्रमुख खबरें

Nepal Flash Floods: नेपाल में तबाही के बाद भी जारी जिंदगी की तलाश, बाढ़ में 675 लोगों की मौत; करीब 3 हजार अब भी लापता

Harmanpreet Singh बोले- Hockey World Cup से डिफेंस सुधारने की सीख मिली

Team India के खिलाड़ियों का Bengaluru में Fitness Test, नए सत्र की तैयारी शुरू

Argentina ने Women World Cup जीतकर रचा इतिहास, शूटआउट में नीदरलैंड को हराया