कार्तिकेय सिंह मामले में सुशील मोदी ने पुराने साथी को घेरा, बोले- यह सब नीतीश की जानकारी में था

By अनुराग गुप्ता | Aug 17, 2022

पटना। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद ही विवाद खड़ा हो गया। राजद कोटे से मंत्री बने कार्तिकेय सिंह के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज है और उन्हें 16 अगस्त को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए वारंट जारी हुआ था। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीतीश सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। कभी नीतीश कुमार के सहयोग रहे भाजपा नेता सुशील मोदी ने मामले में तल्ख टिप्पणी की है।

सुशील मोदी की टिप्पणी पर नीतीश कुमार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सुशील मोदी के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आपको बता दें कि बिहार में 16 अगस्त को दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, इसमें 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान राजद के 16, जदयू के 11, कांग्रेस के 2 तथा एक निर्दलीय सहित कुल 31 विधायकों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बिहार बीजेपी की कोर कमेटी की बड़ी बैठक, अमित शाह और जेपी नड्डा हैं मौजूद 

कार्तिकेय को अंतरिम सुरक्षा की गई प्रदान

इसी बीच दानापुर अदालत के आदेश की एक कॉपी सामने आई है। जिसके मुताबिक, कार्तिकेय सिंह को अदालत ने 12 अगस्त को एक आदेश में 1 सितंबर तक अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। दरअसल, शपथ लेने वाले राजद नेताओं में कार्तिकेय सिंह भी शामिल थे और फिर उन्हें कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup